Loading...

Jobs / एलआईसी ऑफ इंडिया में बीमा सखी और एजेंट के 50 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 7 Aug 2026 • 1 Min Read

Jobs / एलआईसी ऑफ इंडिया, परवाणू में बीमा सखी और एजेंट के 50 पदों पर भर्ती के लिए 14 अगस्त 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उप रोजगार कार्यालय कसौली पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

सोलन

जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि एलआईसी ऑफ इंडिया, परवाणू में बीमा सखी और एजेंट के कुल 50 पदों को भरने के लिए 14 अगस्त 2026 को प्रातः 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय कसौली में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी का 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है। उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (टीए/डीए) देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार मोबाइल नंबर 70180-23273 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Topics: