JOBS / नाहन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 4 और सहायिका के 10 पदों पर भर्ती, 28 जुलाई तक आवेदन
JOBS : बाल विकास परियोजना नाहन के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 14 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र महिला उम्मीदवारों को 28 जुलाई तक आवेदन करना होगा, जबकि साक्षात्कार 4 अगस्त को नाहन में आयोजित किए जाएंगे।
नाहन
महिला उम्मीदवारों को मिलेगा रोजगार का अवसर, 4 अगस्त को होंगे साक्षात्कार
कहां-कहां भरे जाएंगे पद
बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन, इषाक मोहम्मद ने जानकारी दी कि नाहन परियोजना क्षेत्र में 4 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 10 सहायिका पद रिक्त हैं। कार्यकर्ता के पद महीपुर, क्यारी, भूड्डा और सैन की सैर केंद्रों में भरे जाएंगे। सहायिका के पद दग्योन, गदपेला, चासी, कच्चा टैंक, तिरमली, भाम्बी भनोत, झाझड़, रुखड़ी, जोगीबन और आम्बवाला-1 में भरे जाएंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि और साक्षात्कार तिथि
इच्छुक महिला अभ्यर्थी 28 जुलाई 2025 तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में जमा करवा सकती हैं। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत साक्षात्कार 4 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे से उसी कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तें
पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 रखी गई है। उच्च शिक्षा रखने वाली अभ्यर्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और पारिवारिक वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी हिमाचल की स्थायी निवासी होनी चाहिए और संबंधित आंगनवाड़ी पोषक क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए।
अनिवार्य प्रमाणपत्र और शपथ पत्र भी जरूरी
आवेदिका का नाम संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। इसका प्रमाण पत्र संबंधित कार्यकर्ता द्वारा जारी और पर्यवेक्षक से हस्ताक्षरित होना चाहिए, जिसे आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।