Loading...

Jobs / शिमला में द ऑर्किड होटल में सेल्स एग्जीक्यूटिव और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 5 Hours Ago • 1 Min Read

Jobs / शिमला के द ऑर्किड होटल में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 4 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य अभ्यर्थियों का चयन सेल्स एग्जीक्यूटिव और सुपरवाइजर (हाउसकीपिंग) के पदों पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि और समय पर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

शिमला

जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि सेल्स एग्जीक्यूटिव के एक पद के लिए एमबीए, बीबीए या बीएचए की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं सुपरवाइजर (हाउसकीपिंग) के एक पद के लिए होटल मैनेजमेंट की योग्यता आवश्यक है तथा इस पद के लिए भी एक वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।

4 अगस्त को होगा कैंपस इंटरव्यू

दोनों पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 19 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कैंपस इंटरव्यू 4 अगस्त को सुबह 10 बजे द ऑर्किड होटल, बाईपास रोड, संजौली, शिमला में आयोजित किया जाएगा।

ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं है, वे ई-ईएमआईएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और बायोडाटा साथ लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए 88947-77823 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Topics: