Loading...

Jobs / सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 80 पदों पर भर्ती, 4 और 5 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Aug 2026 • 1 Min Read

Jobs / मैसर्ज़ एस.आई.एस. लिमिटेड आर.टी.ए. हमीरपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 80 पदों पर भर्ती के लिए 4 और 5 अगस्त 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार कार्यालय सोलन ने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार में भाग लेने की अपील की है।

सोलन

जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि 4 अगस्त को मॉडल करियर सेंटर, जिला रोजगार कार्यालय सोलन (जटोली) तथा 5 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय अर्की में सुबह 10:30 बजे कैंपस इंटरव्यू आयोजित होगा। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के कुल 80 पद भरे जाएंगे।

यह रहे पात्रता मानदंड

इन पदों के लिए अभ्यर्थी का दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, वजन 56 से 95 किलोग्राम तथा आयु 19 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय ई.ई.एम.आई.एस. पोर्टल पर उपलब्ध है।

रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी ई.ई.एम.आई.एस. पोर्टल पर कैंडिडेट लॉगइन के माध्यम से पंजीकरण करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अधिसूचित रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार के समय सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्र और दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए 01792-227242, 7832891722 और 9805360764 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Topics: