Loading...

कांगड़ा क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.0 दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 6 Jun 2026 • 1 Min Read

कांगड़ा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 दर्ज की गई है तथा संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

कांगड़ा

कांगड़ा घाटी और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 दर्ज की गई है। झटके महसूस होने के बाद कई लोगों ने एहतियात के तौर पर खुले स्थानों की ओर रुख किया। फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान अथवा अन्य क्षति की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भूकंप के केंद्र और अन्य तकनीकी विवरण आधिकारिक रिपोर्ट जारी होने के बाद स्पष्ट होंगे।

Related Topics: