HNN/ नाहन
साल के अंतिम महीने यानी 16 दिसंबर से खरमास लगने जा रहा है। सूर्य के धनु राशि में जाते ही खरमास लग जाएगा। हिंदू धर्म के अनुसार, खरमास में शुभ और मांगलिक कार्यों पर पाबंदी रहती है। इसमें शादी-विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश या गृह निर्माण जैसे शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।
ऐसे में कल से खरमास लगने के साथ ही सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। 14 जनवरी 2023 को जब सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे तब शुभ और मांगलिक कार्यों की पुन: शुरुआत हो जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिसंबर में 16 तारीख से खरमास शुरू हो रहा है, जो नए साल में 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन समाप्त हो जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
खरमास में क्या करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस पूरे माह में सूर्य देव की पूजा करना शुभ माना गया है।
खरमास के पूरे माह में सूर्य देव को तांबे के पात्र से अर्घ्य देना चाहिए।
सूर्य पाठ और सूर्य के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
खरमास में भगवान विष्णु की पूजा करने से समस्त पापों का नाश होता है। साथ ही घर में यश-वैभव का आगमन होता है।
इन दिनों में गौ माता, गुरुदेव और साधुजनों की सेवा करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।
खरमास के दौरान न करें ये कार्य
खरमास में तामसिक भोजन का सेवन न करें।
शराब आदि का भी सेवन नहीं करना चाहिए।
तांबे के पात्र रखा पानी नहीं पीना चाहिए।
इस मास में कोई भी नई वस्तुएं और वाहन नहीं खरीदनें चाहिए।
गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
कोई भी नया कोराबार इस अवधि में नहीं शुरू करना चाहिए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





