लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Kinnaur: सांगला में फंसे विदेशियों सहित 95 पर्यटकों को रेस्क्यू कर पहुंचाया चोलिंग

Ankita | 13 जुलाई 2023 at 5:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ किन्नौर

जिला किन्नौर में फंसे विदेशियों सहित कुल 95 पर्यटकों को पांच उड़ानों में सांगला से चोलिंग (किन्नौर) पहुंचाया गया है। सेना और आईटीबीपी की टीम बचाव अभियान में सहयोग कर रही है। हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि छठी उड़ान तैयार है। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।

बता दें कारा क्षेत्र में करीब 28 व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और होमगार्ड के बचाव दलों को शीघ्र मौके पर भेजा गया। कारा में 28 व्यक्ति मवेशियों के साथ फंसे हुए थे। इनमें से 8 व्यक्ति ज्यूरी प्रजनन केंद्र, 4 कक्षस्थल फॉर्म, 3 नाथपा के निवासी और 10 भावा घाटी के निवासी थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इन्हें प्रशासन की मदद से सुरक्षित मूलिंग गांव पहुंचाया गया है। वहीं तीन व्यक्ति कारा में मवेशियों की देखरेख के लिए रुके हैं। उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा दी गई है। इसके अतिरिक्त इंडिया हाइक्स की टीम के 18 पर्वतारोहियों को भी काफनू बेस में सुरक्षित पहुंचाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]