Loading...

Landslide / चंबा में चमेरा-3 डैम साइट पर भूस्खलन, पहाड़ी से गिरीं विशाल चट्टानें; 25 कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 25 Jul 2026 • 1 Min Read

Landslide : चंबा जिले में चमेरा-3 जलविद्युत परियोजना की डैम साइट पर शुक्रवार शाम अचानक भूस्खलन होने से पहाड़ी से बड़ी चट्टानें नीचे आ गिरीं। साइट पर मौजूद करीब 25 कर्मचारियों ने समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचा ली, जबकि तीन कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं।

चंबा

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार शाम चमेरा-3 जलविद्युत परियोजना की डैम साइट पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ामुख के समीप परियोजना स्थल के किनारे पहाड़ी से अचानक भारी भूस्खलन हुआ और बड़ी-बड़ी चट्टानें नीचे आ गिरीं। उस समय साइट पर कार्यरत करीब 25 कर्मचारियों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब सात बजे अचानक पहाड़ी से पत्थर और चट्टानें गिरने लगीं, जिससे परियोजना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना में तीन कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। राहत की बात यह रही कि किसी कर्मचारी को गंभीर चोट नहीं लगी।एनएचपीसी के महाप्रबंधक टिकेश्वर प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन कर्मचारियों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी की हालत सामान्य है।घटना के बाद परियोजना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन की आशंका को देखते हुए कर्मचारियों को सतर्क रहने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Topics: