Loading...

Video / चंबा उरेई-सांबरा मार्ग पर दरकी पहाड़ी, नया बना पुल क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

हिमाचलनाउ डेस्क • 16 Mar 2025 • 1 Min Read

चंबा जिले के उरेई-सांबरा मार्ग पर भारी भूस्खलन से मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। गनीमत ये रही कि पहाड़ी दरकने से अचानक गिरे मलबे की चपेट में मार्ग से गुजर रही गाड़िया नहीं आईं। 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उरेई-सांबरा मार्ग पर भारी भूस्खलन से मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। गनीमत ये रही कि पहाड़ी दरकने से अचानक गिरे मलबे की चपेट में मार्ग से गुजर रही गाड़िया नहीं आईं। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि पहाड़ी दरकने से नया बनाया गया पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भाल चंद ने बताया कि शनिवार सुबह 10:30 बजे पहाड़ दरका है। इसके बाद टीमों को माैके के लिए रवाना किया गया।