Loading...

LIC JOBS/ जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 1 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू, बीमा सखी योजना के तहत 50 पदों पर होगी भर्ती

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 22 Jun 2026 • 1 Min Read

LIC JOBS : जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 1 जुलाई 2026 को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी ऑफ इंडिया) की ओर से बीमा सखी योजना और एलआईसी एजेंट के 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी पात्र होंगी। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है, जबकि अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को चंबा क्षेत्र में कार्य करना होगा।

चंबा

जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 1 जुलाई को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार के बाद परीक्षण और मूल्यांकन भी लिया जाएगा। इच्छुक और पात्र महिला अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर इंटरव्यू में पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय चंबा से संपर्क कर सकती हैं।

बीमा सखी योजना के तहत मिलेगी प्रोत्साहन राशि

जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को बीमा सखी योजना के तहत एलआईसी की ओर से निर्धारित प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। योजना के तहत प्रथम वर्ष में 7 हजार रुपये प्रतिमाह, द्वितीय वर्ष में 6 हजार रुपये प्रतिमाह और तृतीय वर्ष में 5 हजार रुपये प्रतिमाह तक प्रोत्साहन राशि देय होगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को उनके कार्य प्रदर्शन के आधार पर कमीशन और अन्य प्रोत्साहन भी दिए जाएंगे।

केवल महिला अभ्यर्थी होंगी पात्र

इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन और चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तय की गई है। चयन के बाद अभ्यर्थियों को चंबा क्षेत्र में कार्य करना होगा। विभाग की ओर से पात्र महिला उम्मीदवारों से तय समय पर कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने की अपील की गई है।

Related Topics: