सड़क हादसा / महाकुंभ से लौट रहे चढियार के श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार, पत्रकार सहित 2 की मौत, 11 घायल,  मुख्यमंत्र ने शोक व्यक्त किया

चढियार | महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह 6 बजे एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दैनिक जागरण के चढियार से पत्रकार सुरेंद्र राणा और निर्मला देवी उर्फ गुड्डी की मौके पर ही मौत हो गई

इस हादसे में अन्य 11 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा प्रयागराज से चढियार लौटते समय झांसी के पास हुआ, जब ट्रैवलर सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। वाहन में ड्राइवर सहित कुल 13 लोग सवार थे

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने हिमाचल सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने और घायलों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं

सरकार की ओर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई है