Loading...

भीषण बस हादसा / मैक्सिको में बड़ा सड़क हादसा, बस दुर्घटना में 41 लोगों की मौत, 44 यात्री थे सवार, बस पूरी तरह जलकर राख

हिमाचलनाउ डेस्क • 9 Feb 2025 • 1 Min Read

भीषण बस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों के शवों को निकाल कर उनकी पहचान की गई।

दक्षिणी मेक्सिको के तबास्को राज्य में एक भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा शनिवार तड़के छोटे शहर एस्कार्सेगा के पास हुआ, जब एक यात्री बस एक ट्रेलर से टकरा गई. टक्कर के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई.

मौके पर पहुंच रहे स्थानीय अधिकारी

हादसे की जानकारी देते हुए ताबास्को के कोमलकाल्को के मेयर ओविडियो पेराल्टा ने कहा, ‘हम आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को मौके पर भेज रहे हैं। आपातकालीन सर्विस प्रदान कर दी गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।’

बस में सवार थे 44 लोग

बस ऑपरेटर टूर्स अकोस्टा ने बताया कि घटना के समय वाहन में लगभग 44 यात्री सवार थे। वहीं, कंपनी ने फेसबुक पोस्ट में घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बस गति सीमा के भीतर चल रही थी और वे दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।