Loading...

Mobile Health Service / कुरयाला में स्वास्थ्य जांच शिविर, 56 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 Hours Ago • 1 Min Read

Mobile Health Service : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा ग्राम पंचायत एवं गांव कुरयाला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 56 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जबकि 15 लोगों के रक्त परीक्षण भी किए गए।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम रितु, सेज़ल और शेखर ने डॉ. अंशु के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें की गईं तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया।

उच्च रक्तचाप और मधुमेह के मरीज भी मिले

स्वास्थ्य जांच के दौरान 8 मरीज उच्च रक्तचाप, 5 मधुमेह, 2 गायनी संबंधी समस्याओं, 6 हड्डियों से जुड़ी बीमारियों तथा 35 अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए। सभी मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह देने के साथ-साथ आवश्यक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण भी किया गया।

स्थानीय लोगों ने इस नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन के लिए चिकित्सकीय टीम, प्रयास संस्था तथा सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Topics: