Loading...

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने गांव व ग्राम पंचायत पिपलु में जांचा 65 लोगों का स्वास्थ्य

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

ऊना जिले के पिपलु गांव में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। इस शिविर में 65 लोगों की जांच और 28 लोगों के रक्त परीक्षण किए गए। विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों को मुफ्त दवाइयां और उपचार सलाह दी गई।

ऊना

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे संचालित अस्पताल… सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम (रितु, सेज़ल,शेखर) ने विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के ग्राम पंचायत व गाँव पिपलु में डॉ अंशु के नेतृत्व में स्थानीय जनता के स्वास्थ्य की जांच के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया ।स्वास्थ्य शिविर मे 65 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व 28लोगों की रक्तजांच की गई ।

स्वास्थ्य जांच में 07 मरीज़ उच्च रक्तचाप, 05 मधुमेह, गायनी के 01, 15 मरीज़ हड्डियों के रोग व 37 मरीज़ अन्य बीमारियों से ग्रसित पाएं गए ।मरीजों को उपचार सलाह एवं दवाईयों का वितरण भी टीम द्वारा नि:शुल्क किया गया ।स्थानीय लोगों ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए डॉक्टरों की टीम,प्रयास संस्था व विशेषकर सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।

Related Topics: