Loading...

मुख्यमंत्री सहारा योजना में सहायता जारी रखने के लिए हर छह माह दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 16 Hours Ago • 1 Min Read

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए हर छह माह बाद जरूरी दस्तावेज हिम परिवार पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। निर्धारित अवधि में दस्तावेज जमा नहीं होने पर सहायता जारी रहने में बाधा आ सकती है। लाभार्थियों को जीवन प्रमाण पत्र, वैध बीपीएल अथवा आय प्रमाण पत्र और नियमित उपचार से संबंधित चिकित्सा प्रमाण पत्र पोर्टल पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित ने बताया कि लाभार्थियों को राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। इसके साथ वैध बीपीएल प्रमाण पत्र अथवा आय प्रमाण पत्र और सक्षम चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी नियमित उपचार संबंधी चिकित्सा प्रमाण पत्र भी जमा करना अनिवार्य है। उन्होंने लाभार्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता जारी रहने में किसी प्रकार की परेशानी न आए।

नए पात्र लाभार्थी भी पोर्टल से कर सकते हैं आवेदन

योजना के लिए नए पात्र लाभार्थी हिम परिवार पोर्टल या अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पहले से योजना का लाभ ले रहे लोगों के लिए भी इसी पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। योजना, आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेजों से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए लाभार्थी अपने नजदीकी तहसील कल्याण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Related Topics: •