लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

VIDEO Myanmar earthquake / म्यांमार और थाईलैंड में आया भूकंप था महाविनाशकारी, अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत

हिमाचलनाउ डेस्क | 29 मार्च 2025 at 12:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

म्यांमार में आए महाविनाशकारी भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा अब 1000 के पार पहुंच गया है। म्यांमार में कई जगह धरती फट गई है। बड़ी-बड़ी इमारतें ताश के पत्तों की तरह सेकेंडों में भरभरा कर गिर गई हैं।

बैंकॉक/ म्यांमारः म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को दोपहर आया भूकंप अत्यंत विनाशकारी था। इस भूकंप में अब तक होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1000 के पार हो गया है। इससे भूकंप की भयावहता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। भूकंप स्थल से हृदय के विचलित कर देने वाली तस्वीरें और दिल दहला देने वाले वीडियो भी लगातार सामने आ रहे हैं। इस भीषण भूकंप के कारण म्यांमार में हजारों इमारतें नष्ट हो गईं, बड़े-बड़े पुल गिर गए, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। 

एपी की रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडलने में भारी तबाही देखी गई। यहां 1.7 मिलियन से अधिक लोगों के घर भूकंप में तबाह हो गए हैं। बता दें कि म्यांमार में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 रही थी। म्यांमार में सेना के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार सरकारी टेलीविजन एमआरटीवी ने बताया कि भूकंप के कारण देश में भारी तबाही हुई है। 1700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों का आंकड़ा अबी और भी ज्यादा बढ़ सकता है। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

म्यांमार के मांडले शहर में मातम

भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान म्यांमार के मांडले शहर में हुआ है। यहां भूकंप के कारण कई इलाकों में इमारतें ढह गईं और व्यापक क्षति हुई है। बता दें कि म्यांमार लंबे समय से चल रहे खूनी गृहयुद्ध की चपेट में है, और वहां पहले से ही एक बड़ा मानवीय संकट बना हुआ है। भूकंप के कारण म्यांमा में राहत एवं बचाव कार्यों को चलाना भी काफी मुश्किल हो रहा है। सैन्य सरकार के प्रमुख सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने शुक्रवार को एक टेलीविजन प्रसारण में कहा था कि भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। वहीं म्यांमार के पड़ोसी देश थाईलैंड में भी भूकंप का असर दिखा और यहां कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 22 लोग घायल हो गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]