नाहन नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की अधिसूचना जारी, 23 बूथ निर्धारित
Himachalnow / नाहन
नगर पालिका परिषद नाहन के आगामी चुनावों के लिए मतदान केंद्रों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह आदेश राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी ने जारी की अधिसूचना
रिटर्निंग अधिकारी एवं उप-मंडलाधिकारी (नाहन) राजीव कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 तथा हिमाचल प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1994 की धारा 281(ए) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह अधिसूचना जारी की है। इसके तहत नगर परिषद नाहन क्षेत्र के लिए विभिन्न मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
23 मतदान केंद्रों का निर्धारण
जारी अधिसूचना के अनुसार नाहन नगर परिषद के लिए कुल 23 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें राजकीय प्राथमिक पाठशालाएं, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नगर परिषद कार्यालय, पंचायत घर तथा अन्य सरकारी भवन शामिल हैं, जहां मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।
संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्र भी चिन्हित
प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों को सामान्य, संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। कुल 12 सामान्य, 6 संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र चिन्हित किए गए हैं, जहां सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
पूरी सूची यहां देखें आदेश की आधिकारिक कॉपी नीचे देखें…………..
निर्वाचन प्रक्रिया के लिए तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश
संबंधित विभागों और कार्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिसूचित भवनों को निर्धारित तिथियों पर चुनाव प्रक्रिया के लिए तैयार रखा जाए। साथ ही बिजली, पानी और आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत निरीक्षण करने को कहा गया है, ताकि चुनाव आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा सके।