Loading...

वरिष्ठ पत्रकार चंद्र ठाकुर के पिता और पूर्व प्रधान धनबीर सिंह का निधन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / नाहन

सिरमौर जिला की बनेठी पंचायत के गोंत गांव निवासी और नाहन में वरिष्ठ पत्रकार चंद्र ठाकुर के पिता धनबीर सिंह (73) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। धनबीर सिंह बनेठी पंचायत के पूर्व प्रधान रहे और लंबे समय तक जनसेवा व सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे। कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई और क्षेत्रीय विकास में योगदान दिया।

नाहन

सिरमौर जिला की बनेठी पंचायत के गोंत गांव निवासी और नाहन में वरिष्ठ पत्रकार चंद्र ठाकुर के पिता धनबीर सिंह (73) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सामाजिक, राजनीतिक और ग्रामीण क्षेत्र में उनकी पहचान एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में रही।धनबीर सिंह बनेठी पंचायत के पूर्व प्रधान भी रहे और लंबे समय तक जनसेवा से जुड़े रहे। उन्होंने पंचायत स्तर पर लोगों के बीच सक्रिय भूमिका निभाई और क्षेत्रीय विकास में योगदान दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक व्यक्त किया जा रहा है।

धनबीर सिंह कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता भी रहे और लंबे समय तक पार्टी की गतिविधियों से जुड़े रहे। उनके निधन को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए भी बड़ी क्षति माना जा रहा है। वे पिछले कुछ अरसे से बीमार थे। विभिन्न अस्पतालों में इलाज के बाद उनकी घर पर ही देखभाल की जा रही थी।परिवार में वे अपने पीछे पांच पुत्र, एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। क्षेत्र के लोग उन्हें सरल स्वभाव, सामाजिक सोच और जनहित के लिए समर्पित व्यक्तित्व के रूप में याद कर रहे हैं।

उनके निधन पर नाहन के तमाम पत्रकारों ने शोक प्रकट करते गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। साथ ही स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। सुबह 11 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। गोंत गांव सहित पूरे बनेठी क्षेत्र में उनके निधन से गमगीन माहौल बना हुआ है।