रविवार को नाहन में अंडर-14 बास्केटबॉल टीम के ट्रायल, मंडी राज्य प्रतियोगिता के लिए होगा चयन
जिला सिरमौर बास्केटबॉल संघ रविवार को नाहन में अंडर-14 लड़के एवं लड़कियों की जिला टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित करेगा।ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ी 24 से 26 जुलाई तक मंडी में आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।पात्र खिलाड़ियों के लिए निर्धारित आयु सीमा के अनुसार आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य रहेगा।
नाहन
जिला सिरमौर बास्केटबॉल संघ की ओर से सब जूनियर (अंडर-14) लड़के एवं लड़कियों की जिला टीम के चयन के लिए रविवार को नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल शाम चार बजे शुरू होंगे, जिनमें जिलेभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
जिला सिरमौर बास्केटबॉल संघ के महासचिव राकेश चौहान ने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग लेने के पात्र होंगे, जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2013 या उसके बाद की है। सभी खिलाड़ियों को आयु सत्यापन के लिए अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया जिला संघ की चयन समिति की देखरेख में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। इस दौरान संघ के अध्यक्ष सुशील शर्मा, चयन समिति के अध्यक्ष गुरनाम सिंह, इकबाल कौर, सचिन, रोहित सैनी तथा संजीव शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ी 24 से 26 जुलाई तक मंडी में आयोजित होने वाली सब जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला संघ ने सभी पात्र खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने का आग्रह किया है।