Nalwadi Fair / राज्य स्तरीय नलवाडी मेला 2026 की स्मारिका और सांस्कृतिक स्थल के लिए विज्ञापन आमंत्रित
राज्य स्तरीय नलवाडी मेला-2026 के अवसर पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका और सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल में विज्ञापन देने का अवसर दिया गया है। जिला प्रशासन ने विभिन्न प्रकार के विज्ञापनों के लिए निर्धारित दरें भी जारी की हैं।
बिलासपुर
नलवाडी मेला स्मारिका में प्रकाशित होंगे विज्ञापन
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय नलवाडी मेला-2026 की स्मारिका तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल में विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए इच्छुक संस्थान जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। मेला आयोजन समिति द्वारा बहुरंगी स्मारिका प्रकाशित की जाएगी, जिसमें शैक्षणिक, व्यापारिक तथा अन्य संस्थान निर्धारित दरों के अनुसार अपने विज्ञापन प्रकाशित करवा सकते हैं।
स्मारिका के लिए तय की गई विज्ञापन दरें
उन्होंने बताया कि स्मारिका में बहुरंगी बैक कवर पेज के लिए 2 लाख रुपये की दर निर्धारित की गई है। वहीं फ्रंट कवर और बैक कवर के अंदरूनी पेज के लिए 1 लाख रुपये की दर तय की गई है। इसके अतिरिक्त बहुरंगी पूरे पेज के विज्ञापन के लिए 50 हजार रुपये, ब्लैक एंड व्हाइट पूरे पेज के लिए 25 हजार रुपये तथा ब्लैक एंड व्हाइट आधा पेज के लिए 10 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर भी मिलेगा प्रचार का अवसर
उपायुक्त ने बताया कि नलवाडी मेला अवधि के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर भी विज्ञापन प्रसारित करने की सुविधा उपलब्ध होगी। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से 30 सेकंड के वीडियो विज्ञापन के लिए 20 हजार रुपये की दर तय की गई है। इसके अलावा होर्डिंग के माध्यम से विज्ञापन के लिए 10 हजार रुपये और एलईडी स्क्रीन पर स्क्रॉलर चलाने के लिए 5 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन के लिए यहां करें संपर्क
उन्होंने कहा कि स्मारिका में विज्ञापन प्रकाशित करवाने के इच्छुक संस्थान उपायुक्त के सहायक आयुक्त से संपर्क कर सकते हैं। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर विज्ञापन प्रसारित करवाने के लिए जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।