Loading...

National Games / हिमाचल की महिला हैंडबॉल टीम ने रचा इतिहास, जीता स्वर्ण पदक

हिमाचलनाउ डेस्क • 11 Feb 2025 • 1 Min Read

उत्तराखंड में चल रहे नेशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम ने फाइनल मुकाबले में हरियाणा को 46-39 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

मैच का संक्षिप्त विवरण

फाइनल स्कोर: हिमाचल प्रदेश 46 – 39 हरियाणा
टॉप स्कोरर्स:

  • भावना – 8 गोल
  • मेनिका पाल (कप्तान) – 7 गोल
  • गुलशन – 7 गोल
  • रिम्पल – 5 गोल
  • प्रियंका – 4 गोल

जीत के बाद जश्न

हिमाचल प्रदेश की टीम ने जीत के बाद हिमाचली नाटी डालकर अपनी खुशी का इजहार किया।

बधाइयों का तांता

हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव राजेश भंडारी ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया और कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर, सह सचिव डीडी तनवर सहित अन्य खेल अधिकारियों ने टीम को बधाई दी।