Loading...

छात्रवृत्ति आवेदन की समयसीमा बढ़ी, विद्यार्थी 30 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 24 Mins Ago • 1 Min Read

कांगड़ा जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है। पात्र विद्यार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर निर्धारित समयसीमा तक आवेदन भर सकते हैं। स्कूल स्तर पर आवेदनों के दोबारा सत्यापन और आवश्यक सुधार के लिए 8 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

धर्मशाला

उप शिक्षा निदेशक कांगड़ा ने जिले के सभी राजकीय और निजी वरिष्ठ माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को संशोधित समयसीमा की जानकारी दी है। इसके अनुसार, नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध सभी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए पात्र विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन अब 30 नवंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।

उप शिक्षा निदेशक ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को अपने स्तर पर सभी छात्रवृत्ति आवेदनों का समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल स्तर पर पुनः सत्यापन और आवेदन में आवश्यक सुधार की प्रक्रिया 8 दिसंबर तक पूरी करनी होगी, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे।