Loading...

NDPS / ऊना-नंगल रोड पर यातायात चेकिंग के दौरान युवक से चिट्टा बरामद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 7 May 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

NDPS :: Drug Free Himachal अभियान के तहत ऊना पुलिस को एक और सफलता मिली है। यातायात चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से 1.56 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई है।

ऊना

ऊना पुलिस द्वारा पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत ऊना-नंगल रोड पर यातायात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.56 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। मामले में नशे के स्रोत और नेटवर्क को लेकर भी जांच की जा रही है।

Related Topics: