NDPS / गिरिपुल में झाड़ियों में छिपे व्यक्ति से 1.19 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
NDPS / राजगढ़ डिटेक्शन सेल की पुलिस टीम ने गिरिपुल क्षेत्र में मुख्य सड़क के नीचे झाड़ियों में बैठे एक व्यक्ति के कब्जे से 1.19 ग्राम चिट्टा और एक इंसुलिन इंजेक्शन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पच्छाद पुलिस थाना में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
सिरमौर/पच्छाद
गश्त के दौरान झाड़ियों में बैठा मिला व्यक्ति
पुलिस के अनुसार राजगढ़ डिटेक्शन सेल की टीम गिरिपुल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों को मुख्य सड़क के नीचे झाड़ियों में एक व्यक्ति छिपकर बैठा दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मनोज कुमार निवासी गांव रनवा, डाकघर एवं उपतहसील हरिपुरधार, जिला सिरमौर के रूप में बताई। इसके बाद पुलिस टीम ने नियमानुसार उसकी तलाशी ली।
चिट्टा और इंसुलिन इंजेक्शन बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस ने व्यक्ति के कब्जे से एक इंसुलिन इंजेक्शन और 1.19 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन बरामद करने का दावा किया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और आगामी कार्रवाई जारी है।