Loading...

NDPS / डलहौजी में गंडियार नाला के पास 14 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 26 Jul 2026 • 1 Min Read

NDPS : डलहौजी में पुलिस ने नियमित गश्त के दौरान गंडियार नाला के पास पंजाब के दो युवकों को 14 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नशीले पदार्थ के स्रोत और संभावित आपूर्ति नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

डलहौजी

गश्त के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई

चंबा जिले के डलहौजी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना डलहौजी की एसआईयू टीम ने गंडियार नाला के पास कार्रवाई करते हुए पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार टीम शनिवार शाम नियमित गश्त पर थी। शाम करीब 6:35 बजे संदेह के आधार पर दोनों युवकों को रोककर उनके बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

दोनों आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय गुरप्रीत सिंह, निवासी गांव कोट मुगल, तहसील अजनाला, जिला अमृतसर तथा 34 वर्षीय हरदेव सिंह, निवासी वार्ड नंबर-7, फतेहगढ़ चूड़ियां, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। बरामदगी के बाद दोनों को नियमानुसार हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

बरामद नशीले पदार्थ के आधार पर पुलिस थाना डलहौजी में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था, इसका स्रोत क्या है तथा इसे किस उद्देश्य और किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Topics: