NDPS / पांवटा साहिब में 174 ग्राम अफीम सहित किरायेदार गिरफ्तार, SIU की बड़ी कार्रवाई
Himachalnow / पांवटा साहिब
NDPS :: पांवटा साहिब में SIU टीम ने 174 ग्राम अफीम बरामद कर एक किरायेदार को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी के खिलाफ यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
पांवटा साहिब/सिरमौर
SIU टीम की बड़ी कार्रवाई
जिला सिरमौर की विशेष जांच इकाई (SIU) नाहन ने थाना पांवटा साहिब के क्षेत्राधिकार में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को दबोचा।
174 ग्राम अफीम बरामद
दिनांक 02-05-2026 को SIU टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहन लाल गादरी पुत्र श्री चतरभुज गादरी निवासी जिला भीलवाड़ा, राजस्थान के कब्जे से 174 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी की उम्र 45 वर्ष बताई गई है।
किरायेदार के रूप में रह रहा था आरोपी
आरोपी वर्तमान में पांवटा साहिब के बद्रीपुर क्षेत्र में किरायेदार के रूप में रह रहा था। वह श्री जसविंदर सिंह निवासी कपूर बार, मेहताब गली, राजबन रोड के पास रह रहा था।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के विरुद्ध थाना पांवटा साहिब में धारा 18 NDPS Act 1985 के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है।