Loading...

NDPS / शोघी में बस की तलाशी के दौरान 14 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 14 Mins Ago • 1 Min Read

NDPS / शिमला पुलिस ने शोघी में एक बस की तलाशी के दौरान 14 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जम्मू-कश्मीर निवासी आरिफ हुसैन और रोहड़ू निवासी नेहा उर्फ सोनू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों चंडीगढ़ से चिट्टे की खेप लेकर शिमला आ रहे थे। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला/शोघी

पुलिस के अनुसार 28 नवंबर को स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक और युवती बस में सवार होकर चंडीगढ़ से चिट्टा लेकर शिमला आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शोघी में संबंधित बस को रुकवाया और तलाशी ली। जांच के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की।

बालूगंज थाने में मामला दर्ज

पुलिस थाना बालूगंज में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Related Topics: •