Loading...

मंदली और रायपुर मैदान के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया नशामुक्ति का संदेश

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 9 Mins Ago • 1 Min Read

ऊना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली और रायपुर मैदान के विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से आयोजित रैली में छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

तहसील कल्याण अधिकारी बंगाणा अनूप सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और समाज में नशामुक्ति को लेकर सकारात्मक सोच विकसित करना था। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस सामाजिक अभियान का संदेश लोगों तक पहुंचाया।

जागरूकता कार्यक्रम में रायपुर मैदान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार और मंदली स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी शर्मा सहित दोनों विद्यालयों के स्टाफ ने भाग लिया। विद्यालयों की इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण, स्वस्थ जीवनशैली और नशे के विरुद्ध सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता को प्रमुखता से सामने रखा।

Related Topics: •