Loading...

NEET 2025 Himachal Toppers / NEET 2025 परिणाम में करियर अकादमी के छात्रों ने चमकाया नाम, अभ्युदय बंसल प्रदेश के टॉप-5 में शामिल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 15 Jun 2025 • 1 Min Read

NEET 2025 Himachal Toppers : NEET में शानदार प्रदर्शन के बाद करियर अकादमी में रहा जश्न का माहौल, छात्रों को मिला शिक्षकों और प्रबंधन का भरपूर आशीर्वाद

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

अभ्युदय बंसल को 586 अंक के साथ AIR-1425, काजल, वंशिका, वैशाली समेत कई छात्रों ने मेरिट में बनाई जगह

अभ्युदय ने हासिल की टॉप-5 में जगह
NEET 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद करियर अकादमी, ऊना में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला। अकादमी के छात्र अभ्युदय बंसल ने 586 अंक प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश के टॉप-5 छात्रों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उन्होंने जनरल कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंक 1425 प्राप्त की।

फिजिक्स में अभ्युत्तम प्रदर्शन
इस बार NEET परीक्षा में फिजिक्स विषय सबसे कठिन माना गया, लेकिन करियर अकादमी के छात्रों ने इस विषय में बेहतरीन प्रदर्शन किया। अभ्युदय ने फिजिक्स में 99.7 परसेंटाइल (120/120) और काजल ने 99.5 परसेंटाइल (92/120) प्राप्त किए।

कई छात्रों ने हासिल की शानदार रैंक
काजल ने 526 अंक लेकर AIR 10550 प्राप्त किया। अन्य छात्रों में वंशिका ने 511 अंक (AIR 15191), वैशाली ने 508 अंक (AIR 21155), प्रांजल ने 478 (CR 2498), अभिनव ने 470 (CR 3084), जिज्ञासा ने 454 (CR 4463), अंशिका (468), प्रकृति शर्मा (466), यश शर्मा (454), आशी (448), आदर्श शर्मा (444) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

कोचिंग और टेस्ट सीरीज ने निभाई अहम भूमिका
संस्थान के फिजिक्स समन्वयक मनोज राठी ने कहा कि इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत के साथ-साथ करियर अकादमी के स्टडी मैटेरियल, ऑफलाइन कोचिंग और नियमित टेस्ट सीरीज को जाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की सीटों के लिए राज्य सरकार यदि पुराना नियम लागू करती है, तो मेरिट 450 तक भी जा सकती है।

प्रबंधन और शिक्षकों ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर करियर अकादमी के चेयरमैन एस. एस. राठी, समन्वयक श्रीमती मधुलिका राठी, व्याख्याता मनोज राठी और प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने सभी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी तरह की सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।