NH-07 / 24 जून को होगा एनएच-07 के बो स्ट्रिंग पुल का लोकार्पण
NH-07 : राष्ट्रीय राजमार्ग-07 (देहरादून-चंडीगढ़) पर नाहन विधानसभा क्षेत्र में निर्मित आधुनिक बो स्ट्रिंग पुल का वर्चुअल लोकार्पण 24 जून को प्रातः 9 बजे किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस महत्वपूर्ण पुल का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
नाहन
करीब 18 से 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पुल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
राष्ट्रीय राजमार्ग-07 (देहरादून-चंडीगढ़) पर नाहन विधानसभा क्षेत्र में निर्मित आधुनिक बो स्ट्रिंग पुल का वर्चुअल लोकार्पण 24 जून को प्रातः 9 बजे किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस महत्वपूर्ण पुल का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनीष चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 18 से 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह पुल राष्ट्रीय राजमार्ग-07 की एक महत्वपूर्ण परियोजना है। पुल के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और अधिक सुरक्षित तथा सुगम होगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। पुल के लोकार्पण को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
मनीष चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर देहरादून से पांवटा साहिब तक उत्तराखंड क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। वहीं कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र से हरियाणा सीमा की ओर भी फोरलेन परियोजना पूरी हो चुकी है। हालांकि पांवटा साहिब से कालाअंब तक हिमाचल प्रदेश के हिस्से में फोरलेन निर्माण का कार्य अभी शेष है, लेकिन इसी मार्ग पर निर्मित बो स्ट्रिंग पुल अब तैयार होकर लोकार्पण के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि यह पुल भविष्य में प्रस्तावित फोरलेन परियोजना के लिए भी महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना साबित होगा। साथ ही वर्तमान में भी यह पुल राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को बेहतर बनाने और क्षेत्रीय विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएगा।
मनीष चौहान ने क्षेत्रवासियों से 24 जून को आयोजित लोकार्पण समारोह में भाग लेकर इस विकासात्मक उपलब्धि के साक्षी बनने का आह्वान किया।