No Parking / जिला दण्ड़ाधिकारी ने हाऊसिंग बोर्ड काॅलोनी के पार्क को किया नो पार्किंग जोन घोषित
Himachalnow / नाहन
जिला दंडाधिकारी सिरमौर ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन के पार्क और बलदेव तोमर के मकान के पास स्थित स्थान को नो पार्किंग जोन घोषित किया है। यह निर्णय स्थानीय निवासियों और किराएदारों द्वारा सड़क पर गाड़ियां पार्क करने के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं के मद्देनजर लिया गया। स्कूल बस चालकों को बस मोड़ने में परेशानी हो रही थी, और आपातकालीन सेवाओं के लिए मार्ग अवरुद्ध हो रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और उपमंडल अधिकारी द्वारा भी इस क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित करने की अनुशंसा की गई थी। इसके बाद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने भी इस मुद्दे पर समर्थन व्यक्त किया।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगले आदेशों तक प्रभावी रहेगा।