लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

OPERATION SINDOOR / पाकिस्तान ने श्रीनगर, चंडीगढ़ सहित 15 भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश – भारत ने दिया करारा जवाब

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नई दिल्ली

पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात को जम्मू-कश्मीर, पंजाब और गुजरात के 15 सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना ने हमलों को नाकाम कर दिया।

7-8 मई 2025 की रात को पाकिस्तान ने अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज में भारतीय सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश की। भारतीय वायुसेना ने यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए इन हमलों को निष्क्रिय कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

भारत की करारा जवाबी कार्रवाई
भारत ने इन हमलों का जवाब उसी क्षेत्र में और उतनी ही तीव्रता के साथ दिया। भारतीय सेना ने आज सुबह पाकिस्तान के कई एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। सूत्रों के अनुसार, लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है।

एलओसी पर फिर गोला-बारूद की बौछार
पाकिस्तान ने एलओसी के पास कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और हैवी आर्टिलरी से हमला किया। इस फायरिंग में 16 निर्दोष भारतीय नागरिकों की जान चली गई, जिनमें तीन महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं।

भारतीय सेना का कड़ा संदेश
भारतीय सेना ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन किसी भी प्रकार के हमले का करारा जवाब जरूर देगा। सेना ने कहा कि हम ‘एस्कलेशन’ नहीं चाहते, लेकिन हमारी सेना पूरी तरह से सतर्क और तैयार है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]