Loading...

बड़ी खबर! बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमला, 12 सैनिकों की मौत

हिमाचलनाउ डेस्क • 8 May 2025 • 1 Min Read

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमले का मामला सामने आया है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर अटैक किया है। इसमें 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है।

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमले का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर अटैक किया है। वहीं इस ब्लास्ट में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की जानकारी भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बीएलए ने पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमले के लिए आईईडी का इस्तेमाल किया है। फिलहाल अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।