Loading...

Pashu Mitra / कसौली उपमण्डल में पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को होगी आयोजित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Hours Ago • 1 Min Read

Pashu Mitra : पशु मित्र नीति-2025 के अंतर्गत उपमण्डल कसौली के अधीन पांच पशु चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पदों को भरने के लिए चयनित अभ्यर्थियों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया प्रातः 11 बजे उपमण्डल अधिकारी कसौली के कार्यालय में संपन्न होगी।

सोलन / कसौली

पीएमईसी के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच के बाद पशु मित्र पॉलिसी-2025 के प्रावधानों के अनुसार मेरिट आधार पर पात्र उम्मीदवारों का चयन काउंसलिंग के लिए किया गया है। चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों और पात्रता मानकों के अनुरूप पूरी की गई है।

इन संस्थानों के लिए होगी भर्ती

द्वितीय चरण की काउंसलिंग उप मण्डलीय पशु चिकित्सालय धर्मपुर, पशु चिकित्सालय चण्डी, पशु चिकित्सालय जाबली, पशु औषधालय घड़सी तथा पशु औषधालय कण्डा में पशु मित्रों के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, श्रेणी एवं उप-श्रेणी प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल तथा अन्य आवश्यक मूल दस्तावेजों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। निर्धारित समय और स्थान पर अनुपस्थित रहने अथवा मूल दस्तावेज प्रस्तुत न करने की स्थिति में अभ्यर्थिता पर विचार नहीं किया जाएगा।

काउंसलिंग प्रक्रिया की सूचना अभ्यर्थियों को पंजीकृत डाक, आधिकारिक बुलावा पत्र, दूरभाष और व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी जा रही है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 94181-63577 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Topics: