Loading...

Paush Putrada Ekadashi 2023: पौष पुत्रदा एकादशी से होगी नए साल की शुरुआत, जाने मुहूर्त और पूजन विधि….

SAPNA THAKUR • 22 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

हिंदू धर्म में पुत्रदा एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। यह व्रत पुत्रों के सुख के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को विधि पूर्वक करने से योग्य संतान प्राप्ति की कामना पूर्ण होती है। पुत्रदा एकादशी व्रत को संतान की संकटों से रक्षा करने वाला माना गया है। इस बार पौष पुत्रदा एकादशी से नए साल की शुरुआत होगी। पौष मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी पुत्रदा एकादशी कहलाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। नए साल में पौष पुत्रदा एकादशी 02 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी।

पौष पुत्रदा एकादशी शुभ मुहूर्त
उदयातिथि के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी नए साल में 02 जनवरी 2023 को ही मनाई जाएगी। पौष पुत्रदा एकादशी की शुरुआत 01 जनवरी 2023 को शाम 07 बजकर 11 मिनट पर होगी और इसका समापन 02 जनवरी 2023 को शाम 08 बजकर 23 मिनट पर होगा। पौष पुत्रदा एकादशी का पारण 03 जनवरी 2023 को सुबह 07 बजकर 12 मिनट से 09 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

पौष पुत्रदा एकादशी व्रत-पूजा विधि
पौष पुत्रदा एकादशी व्रत के दिन सुबह सूर्योदय के स्नान आदि से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। अब घर के पूजा स्थल पर व्रत का संकल्प लें और भगवान विष्णु की विधि पूर्वक पूजा करें। पूजा के दौरान भगवान विष्णु को पीला फल, पीले पुष्प, पंचामृत, तुलसी आदि समस्त पूजन सामग्री संबंधित मंत्रों के साथ अर्पित करें।