Loading...
una

Pension Adalat / ऊना में 30 सितंबर को होगी पेंशन अदालत, डाक पेंशनभोगियों की शिकायतें होंगी दूर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 26 Sep 2025 • 1 Min Read

ऊना मंडल डाकघर में 30 सितंबर को पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें पेंशनभोगियों और फैमिली पेंशन धारकों की समस्याएं सुनकर समाधान किया जाएगा।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

अदालत का आयोजन
डाकघर ऊना मंडल में 30 सितंबर को शाम 4 बजे पेंशन अदालत आयोजित होगी। इसमें डाक पेंशनभोगियों और परिवार पेंशन धारकों की शिकायतें और समस्याएं सुनी जाएंगी।

शिकायतें भेजने की प्रक्रिया
जिन लोगों की पेंशन संबंधी शिकायतें हैं, वे 30 सितंबर को दोपहर 1 बजे तक कार्यालय अधीक्षक डाकघर ऊना को अपनी शिकायत भेज सकते हैं। इसके बाद अदालत में उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।