Loading...

Pensioners / सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए बैंक-डाकघर खातों की आधार सीडिंग जरूरी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Hours Ago • 1 Min Read

Pensioners / ऊना जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को पेंशन राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण सुचारू रखने के लिए अपने बैंक या डाकघर बचत खातों की आधार सीडिंग करवानी होगी। जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित ने सभी पेंशन लाभार्थियों से यह प्रक्रिया सुनिश्चित करने की अपील की है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सहारा योजना का लाभ लगातार प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को प्रत्येक वर्ष अप्रैल और सितंबर में जरूरी दस्तावेज आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करने होते हैं। इनमें नवीनतम छह माह का जीवन प्रमाण-पत्र, बीपीएल प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र और चिकित्सा प्रमाण-पत्र शामिल हैं। चिकित्सा प्रमाण-पत्र सक्षम प्राधिकारी से सत्यापित होना चाहिए और उसमें लाभार्थी के दीर्घकालीन उपचार का उल्लेख होना आवश्यक है।

सभी संबंधित लाभार्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर जरूरी दस्तावेज himparivar.hp.gov.in/ekalyan पर अपलोड करने का आग्रह किया गया है। पेंशन या मुख्यमंत्री सहारा योजना से संबंधित प्रक्रिया की अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी अपने नजदीकी तहसील कल्याण अधिकारी अथवा जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Related Topics: •