Loading...

Pensioners / 1 से 30 नवंबर तक बनेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, पेंशन शिकायतों का भी होगा समाधान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 Hours Ago • 1 Min Read

Pensioners / रक्षा पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों की वार्षिक पहचान पूरी करने के लिए धर्मशाला, योल छावनी और पालमपुर छावनी के स्पर्श सेवा केंद्रों में 1 से 30 नवंबर 2026 तक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पेंशन और फैमिली पेंशन से जुड़ी शिकायतों का समाधान भी किया जाएगा।

धर्मशाला

स्पर्श सेवा केंद्र धर्मशाला, योल छावनी और पालमपुर छावनी के प्रभारियों राजकुमार, योगेश शर्मा और शिवदयाल सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य रक्षा पेंशनरों को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध करवाना है। निर्धारित अवधि के दौरान पेंशनर संबंधित केंद्र पर पहुंचकर वार्षिक पहचान की प्रक्रिया पूरी करवा सकेंगे। इसके साथ ही पेंशन भुगतान और फैमिली पेंशन से संबंधित समस्याएं भी केंद्र के समक्ष रखी जा सकेंगी, ताकि उनका समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जा सके।

इन दस्तावेजों को साथ लाना जरूरी

अभियान का लाभ लेने के लिए पेंशनरों को पेंशन बुक, डिस्चार्ज बुक, पहचान पत्र, बैंक पासबुक, पेंशन भुगतान आदेश यानी पीपीओ, आधार कार्ड और शिकायत से संबंधित अन्य जरूरी दस्तावेजों की छायाप्रतियां साथ लानी होंगी। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी करने के लिए आधार से जुड़ा मोबाइल फोन भी साथ रखना जरूरी है। सभी रक्षा और फैमिली पेंशनरों से निर्धारित अवधि में संबंधित स्पर्श सेवा केंद्र पहुंचकर अभियान का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Related Topics: •