Power Cut / 22 जनवरी को को यहाँ रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित
Himachalnow / धर्मशाला
बिजली लाइनों के रखरखाव के लिए सब स्टेशन सिद्धपुर में कार्य
Power Cut : सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर, कर्म चंद भारती ने जानकारी दी है कि 33/11 केवी सब स्टेशन सिद्धपुर में बिजली लाइनों के आवश्यक रखरखाव के चलते 22 जनवरी (बुधवार) को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लोअर तंगरोटी और आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
मौसम के अनुसार कार्य की योजना
उन्होंने बताया कि यदि मौसम खराब होता है या अन्य आकस्मिक आपदा की स्थिति बनती है, तो यह कार्य स्थगित किया जा सकता है या आंशिक रूप से किया जाएगा।
जनता से अपील
सहायक अभियंता ने जनता से इस दौरान सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।