Loading...

प्रवास / 18 से 21 अक्तूबर तक पांगी में रहेंगे जगत सिंह नेगी, किलाड़ में करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

प्रवास / राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 18 से 21 अक्तूबर तक जनजातीय क्षेत्र पांगी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पुर्थी और सेचू में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। किलाड़ में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम और परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के साथ वन अधिकार अधिनियम, 2006 की समीक्षा भी करेंगे।

चंबा

विभागीय प्रवक्ता के अनुसार जगत सिंह नेगी 18 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे पुर्थी पहुंचकर लोगों की जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वह अपराह्न 12:45 बजे सेचू में जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे और अपराह्न 4 बजे किलाड़ पहुंचेंगे। जनजातीय विकास मंत्री का रात्रि ठहराव किलाड़ स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में निर्धारित किया गया है।

प्रवास कार्यक्रम के तहत 19 अक्तूबर को वह पूर्वाह्न 11 बजे किलाड़ में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद अपराह्न 2:30 बजे परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और वन अधिकार अधिनियम, 2006 पर समीक्षा बैठक करेंगे। इस दिन भी उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह किलाड़ में रहेगा।

जगत सिंह नेगी 20 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय धरवास का निरीक्षण करेंगे और वहां आयोजित किसान मेले की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वह अपराह्न 6 बजे शौर पहुंचेंगे, जहां वन विश्राम गृह में उनका रात्रि ठहराव होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 अक्तूबर को वह पूर्वाह्न 9 बजे शौर से कुल्लू के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Topics: •