Loading...

प्राथमिक केंद्र पाठशाला थाना कलां की स्कूल प्रबंधन समिति गठित, राजेश कुमार लगातार दूसरी बार निर्विरोध प्रधान चुने गए

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 3 Hours Ago • 1 Min Read

राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला थाना कलां में स्कूल प्रबंधन समिति के गठन के लिए आयोजित आम सभा में सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया। राजेश कुमार लगातार दूसरी बार निर्विरोध प्रधान चुने गए, जबकि बालक राम को उपप्रधान बनाया गया। विद्यालय प्रशासन ने नई समिति से विद्यार्थियों के हितों और विद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला थाना कलां में वीरवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए आम सभा का सफल आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नई समिति के गठन की प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाई।सर्वसम्मति से हुए चुनाव में राजेश कुमार को लगातार दूसरी बार निर्विरोध स्कूल प्रबंधन समिति का प्रधान चुना गया। वहीं बालक राम को समिति का उपप्रधान बनाया गया। उपस्थित अभिभावकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने का विश्वास जताया।

विद्यालय के सीएचटी वीरेंद्र ठाकुर ने नवनिर्वाचित समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति विद्यालय और अभिभावकों के बीच एक मजबूत कड़ी का कार्य करती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई समिति विद्यार्थियों के हितों, विद्यालय के विकास और शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इस अवसर पर पंचायत प्रधान राजपाल शर्मा, छपरोह पंचायत के उपप्रधान सुशील कुमार, वार्ड पंच सबिता, कपिल वशिष्ठ, मनोज, जोशी, पंकज, निधि शर्मा, देसराज, सपना देवी, जॉनी जाट, विद्यालय के विद्यार्थियों के अभिभावक तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।