प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के बठिंडा में हुए बस हादसे में जान गंवाने वालों पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जारी ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “बठिंडा, पंजाब में हुए बस हादसे में लोगों की जान जाने से मैं बहुत दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं।”
प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही इस हादसे के पीड़ितों के परिवारों के लिए पीएम राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से तत्काल सहायता की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यह हादसा शुक्रवार को बठिंडा के पास एक निजी बस के नाले में गिरने के कारण हुआ था, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई और करीब 35 लोग घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया और घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
प्रधानमंत्री के इस कदम से पीड़ितों के परिवारों को वित्तीय राहत मिलेगी, और सरकार की ओर से उनके इस कठिन समय में समर्थन की भावना प्रकट होती है।
सुनिए क्या कहा कमिश्नर भटिंडा ने
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





