घायल गाय का रेस्क्यू कर पेश की मानवता की मिसाल
Himachalnow / रराजगढ़
सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र में महाकाली टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने घायल गाय का रेस्क्यू कर मानवता की मिसाल पेश की। सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल गाय को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में गाय को बेहतर इलाज के लिए गिरिपुल स्थित हरि ओम गौशाला भेजा गया जहां उसका इलाज जारी है।
राजगढ़
जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र में महाकाली टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने घायल गाय का रेस्क्यू कर मानवता की मिसाल पेश की है। भलता क्षेत्र में घायल अवस्था में पड़ी गाय की सूचना मिलते ही यूनियन के सदस्य मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया।यूनियन के सदस्यों ने आपसी सहयोग से गाय को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक देखभाल उपलब्ध कराई। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए गाय को गिरिपुल स्थित हरि ओम गौशाला भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि गाय काफी समय से घायल अवस्था में थी और उसे तत्काल मदद की आवश्यकता थी। ऐसे में यूनियन के सदस्यों की तत्परता से समय रहते रेस्क्यू संभव हो सका।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। वहीं यूनियन के सदस्यों ने कहा कि वे भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।