Loading...

राजगढ़ में प्रस्तावित पार्किंग के लिए 12.69 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 5 Sep 2026 • 1 Min Read

राजगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित पार्किंग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 12 करोड़ 69 लाख 49 हजार 425 रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की है। नगर पंचायत अब तक विभाग को 1 करोड़ 2 लाख 72 हजार 221 रुपये उपलब्ध करवा चुकी है, जबकि अतिरिक्त धनराशि के लिए शहरी विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है।

सिरमौर/राजगढ़

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप ने बताया कि नगर पंचायत राजगढ़ की ओर से शहरी विकास विभाग के पास अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव भेजा गया है। लोक निर्माण विभाग से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इस मामले में आगामी कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। प्रस्तावित पार्किंग के लिए तैयार डीपीआर में निर्माण की कुल अनुमानित लागत 12 करोड़ 69 लाख 49 हजार 425 रुपये रखी गई है।

विधायक रीना कश्यप ने कहा कि पार्किंग निर्माण के लिए वर्तमान में उपलब्ध करीब एक करोड़ रुपये की राशि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वीकृत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की ओर से इस पार्किंग परियोजना के निर्माण के लिए अब तक अतिरिक्त धनराशि का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। परियोजना पर आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक अतिरिक्त बजट उपलब्ध होने का इंतजार है।

Related Topics: