लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Reliance Petrol Diesel-महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए दाम

PRIYANKA THAKUR | 14 जून 2022 at 10:34 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश में रिलायंस के पेट्रोल पंपों पर गिने-चुने लोग ही नजर आ रहे है। क्योंकि इन पंपों पर पेट्रोल जहां 5 रुपए महंगा हो गया है तो वहीं डीजल भी 3 रुपए से ज्यादा प्रति लीटर तक बेचा जा रहा है। बिलासपुर में रिलायंस कंपनी पेट्रोल 101.26 जबकि डीजल 85.24 रुपए प्रति लीटर बेच रही है।

अब आपको यह भी बता दें कि रिलायंस के पेट्रोल पंप जिला बिलासपुर, सिरमौर, मंडी, हमीरपुर समेत प्रदेशभर में 11 है। बात यदि जिला सिरमौर की करे तो सिरमौर के तारूवाला रिलायंस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल 102.04 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 86.09 रुपए प्रति लीटर है, जबकि मंडी में पेट्रोल 101.31 और डीजल 86.47 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बताया जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि होने के चलते निजी पेट्रोलियम कंपनियों ने सरकार के अधिग्रहण आने वाली इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की तुलना में अपने दाम बढ़ा दिए हैं। जिसके चलते रिलायंस और नायरा जैसी दोनों निजी कंपनियों ने तेल की सप्लाई कम कर दी है। निजी कंपनियों का कहना है कि पेट्रोल पंप के संचालकों को घाटे के साथ अपने कर्मचारियों के वेतन तक के खर्चे पूरे करने में मुश्किल हो रही है जिसके चलते कंपनी ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]