अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दंगल में आशीष ने जीती माली
दंगल के विजेता और उपविजेता को नकद पुरस्कार तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 2026 के दूसरे दिन आयोजित दंगल में चंडीगढ़ के आशीष ने कैथल के जसन को हराकर माली अपने नाम की। विजेता आशीष को 31 हजार रुपये और उपविजेता जसन को 21 हजार रुपये की नकद राशि तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

सिरमौर
दंगल के समापन पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर एकता काप्टा ने विजेता और उपविजेता को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने आशीष को 31 हजार रुपये की नकद राशि और स्मृति चिह्न, जबकि जसन को 21 हजार रुपये की नकद राशि और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।



