Loading...

सोलन में स्वीप प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित, युवाओं को जिम्मेदार मतदान का संदेश

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 25 Mins Ago • 1 Min Read

सोलन में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचन भागीदारी कार्यक्रम यानी स्वीप के तहत जिला स्तरीय निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन में हुए कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता साक्षरता और जिम्मेदार मतदाता की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

सोलन में स्वीप प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित, युवाओं को जिम्मेदार मतदान का संदेश

सोलन/सोलन

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक उच्च शिक्षा मधु जनारथा ने की। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और उन्हें जिम्मेदार मतदाता की भूमिका से अवगत करवाना है। निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से हुई प्रतियोगिताओं में सोलन जिले के नौ महाविद्यालयों और 30 विद्यालयों के कुल 131 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर आठ विद्यार्थियों का चयन किया गया।

सोलन में स्वीप प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित, युवाओं को जिम्मेदार मतदान का संदेश

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता

महाविद्यालय वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के रौनक सिंह और राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ के हर्ष मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहली की अंजली और केंद्रीय विद्यालय सुबाथू के रुद्राभिषेक प्रथम रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सूरजपुर की भूमिका और स्नेहा ने दूसरा, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शेरा की कृतिका और नंदिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

सोलन में स्वीप प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित, युवाओं को जिम्मेदार मतदान का संदेश

निबंध लेखन में उपासना सिंह प्रथम

निबंध लेखन प्रतियोगिता में आईशर स्कूल परवाणू की उपासना सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी की सिमरन ठाकुर दूसरे और राजकीय महाविद्यालय रामशहर की सुहानी ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के प्रधानाचार्य रोहित वर्मा, तहसीलदार निर्वाचन नालागढ़ गोपी चंद, नायब तहसीलदार संजीव कुमार, निर्वाचन कानूनगो कुलदीप सिंह तथा विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Topics: •