रेणुका जी झील में डूबे युवक का शव तीसरे दिन बरामद, सर्च अभियान के बाद मिली सफलता
श्री रेणुका जी झील में नहाने के दौरान डूबकर लापता हुए 22 वर्षीय युवक का शव घटना के तीसरे दिन बरामद किया गया। युवक की तलाश के लिए पुलिस, प्रशासन और बचाव दलों द्वारा लगातार खोज अभियान चलाया गया। रविवार सुबह अभियान के दौरान युवक का शव झील से निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
श्री रेणुका जी
हिमाचल के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री रेणुका जी झील में वीरवार दोपहर डूबे युवक का शव आज सुबह तीसरे दिन बरामद किया जा सका। गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बंगाली समुदाय से संबंध रखने वाले ददाहू निवासी 22 वर्षीय सुमीत कुमार झील में नहाते समय डूब गया था और कल शुक्रवार को स्थानीय MLA एवं PCC President विनय कुमार के घटनास्थल पर पहुंचने के दौरान परिजनों, स्थानीय लोगों व भाजपा नेताओं ने 24 घंटे बाद भी गोताखोर तथा DC, SP, SDM व DSP जैसे अधिकारियों के घटनास्थल न पंहुचने पर नाराजगी जताई थी।
स्थानीय Social Activist राजेंद्र सिंह ने भी गोताखोर 24 घंटे बाद पंहुचने व DC, ADC, SDM, SP व DSP जैसे अधिकारियों के घटनास्थल न पंहुचने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार पर आज तीखे तंज कसे। संगड़ाह का पद काफी समय से खाली चल रहा है और ASP सिरमौर योगेश रोल्टा ने शव मिलने की पुष्टि की।