Loading...

ROAD CLOSED / गगरेट-ऊना मुख्य सड़क 29 दिनों तक बंद, शिवबाड़ी-कलोह वायपास से होगा यातायात

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 21 Sep 2025 • 1 Min Read

गगरेट-ऊना सड़क पर 26 सितंबर से 24 अक्तूबर तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यातायात को शिवबाड़ी से कलोह वायपास मार्ग पर मोड़ा जाएगा।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

सीवरेज कार्य के कारण बंद रहेगा मार्ग
गगरेट से ऊना रोड पर डाकघर के पास, गगरेट चौक के समीप गणेश हलवाई से पुराना अंब रोड, ठाकुर इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप, कलोह चौक के समीप कृष्णा मेडिकल स्टोर और अशोका शटरिंग के पास पक्का परो तक सीवरेज पाइप बिछाने का कार्य किया जाएगा।

यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग
उपायुक्त जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 और 116 के तहत आदेश जारी किए। इस अवधि में सभी वाहनों को शिवबाड़ी से कलोह वायपास मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। प्रशासन ने जनता को सूचित करने के लिए अग्रिम सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

सड़क बंदी की अवधि
इस सड़क बंदी का समय 26 सितंबर से 24 अक्तूबर तक रहेगा, ताकि कार्य समय पर और सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।