Loading...

Road Closed / देहरा उपमंडल में बधल-बस्सी और सुनेट-बस्सी सड़कें रहेंगी बंद, उपायुक्त ने जारी की अधिसूचना

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 6 Nov 2025 • 1 Min Read

देहरा उपमंडल में दो प्रमुख सड़कों पर मरम्मत कार्य के चलते आगामी दिनों में यातायात प्रभावित रहेगा। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि बधल-बस्सी-नंगल चैक सड़क और सुनेट-बस्सी मार्ग को निर्धारित अवधि तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाएगा।

धर्मशाला

उपायुक्त ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए निर्णय लिया गया है कि बधल-बस्सी-नंगल चैक सड़क पर मरम्मत कार्य 8 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक चलेगा। इस अवधि में यह मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। वाहनों को वैकल्पिक रूप से बधल पुल से जंबल बस्सी वाया कनोई पनियमल मार्ग की ओर भेजा जाएगा।

सुनेट से बस्सी मार्ग भी रहेगा बंद
उन्होंने बताया कि देहरा उपमंडल के अंतर्गत सुनेट से बस्सी सड़क मार्ग पर भी मरम्मत कार्य 8 नवंबर से 8 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए लंबी पुखर से घयोरी और देही पुखर से बाल्स पुखर मार्गों का उपयोग किया जा सकेगा।

जन सहयोग की अपील
उपायुक्त ने कहा कि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात में असुविधा हो सकती है, इसलिए लोग वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन को सहयोग दें ताकि कार्य निर्धारित समय में पूरा हो सके।